फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The trainees learned the tricks of rock climbing

प्रशिक्षुओं ने सीखे रॉक क्लाइंबिंग के गुर

Mon, 28 Mar 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 28 Mar 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
The trainees learned the tricks of rock climbing
रॉक क्लाइंबिंग - फोटो : amarujala

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में चल रहे बेसिक एवं सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के प्रशिक्षुओं को तेखला में रॉक क्लाइंबिंग के गुर सिखाए गए। अब उन्हें द्रौपदी का डांडा बेस कैंप पर आइस क्लाइंबिंग तथा खोज एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में आठ विदेशियों समेत देश के विभिन्न प्रांतों से कुल 133 प्रशिक्षु शामिल हैं।

विज्ञापन


निम के कोर्सेस के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ता जा रहा है। संस्थान से अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग पर्वतारोहण प्रशिक्षण पा चुके हैं। बीते हफ्ते यहां मानसून पूर्व के पर्वतारोहण प्रशिक्षण कोर्स शुरू हुए।
विज्ञापन


241वें बेसिक और 28वें सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स में 133 प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें आठ विदेशी प्रशिक्षु भी शामिल हैं। निम परिसर में आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग के साथ ही उन्हें तेखला में प्राकृतिक चट्टानों पर क्लाइंबिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि यहां संचालित बेसिक, एडवांस, सर्च एंड रेस्क्यू, मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन आदि कोर्सेस के लिए दो साल तक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आपदा प्रबंधन के लिहाज से निम का सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स काफी महत्वपूर्ण है।


अब कोर्स में शामिल प्रशिक्षुओं को द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में आइस क्लाइंबिंग तथा खोज एवं बचाव के गुर सिखाए जाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षकों को कोर्स से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed