फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The supply department does not know the rights of its officers

पूर्ति विभाग को नहीं पता अपने अधिकारियों के अधिकार

Thu, 28 Jul 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The supply department does not know the rights of its officers
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के गोदाम निरीक्षण की कार्रवाई पर गुस्साए पूर्ति निरीक्षकों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। वहीं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को अपने विभाग की कार्यप्रणाली ही मालूम नहीं हैं। क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी गोदामों का निरीक्षण कर सकता है कि नहीं। इसकी पुष्टि भी जांच कमेटी से कराई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद के पूर्ति विभाग अपने अधिकारियों के अधिकारों को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। बीते शनिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) आरती भट्ट घटतोली की शिकायत पर ज्ञानसू स्थित गोदाम पहुंचीं थीं। यहां गोदाम प्रभारी ने एआरओ को अभिलेख दिखाने से इंकार कर दिया था। इस पर एआरओ ने गोदाम को सील कर दिया था। वहीं पूर्ति निरीक्षक ने एआरओ को गोदाम निरीक्षण का अधिकार न होने की बात कहते हुए इस कार्रवाई को मानने से ही इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

अब गोदाम निरीक्षण की कार्रवाई पर पूर्ति निरीक्षकों ने नाराजगी जताते हुए डीएम से जनपद के दो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण की मांग की। वहीं पूर्ति विभाग अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निरीक्षण का अधिकार है कि नहीं। विभाग का कहना है कि इस संबंध में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार निरीक्षक स्तर से ऊपर के अधिकारी गोदामों का निरीक्षण कर सकता है। यदि एआरओ निरीक्षण नहीं कर सकता है तो वह गोदामों का वार्षिक सत्यापन कैसे कर सकता है। इस वर्ष गोदामों को वार्षिक सत्यापन एआरओ से कराया गया है। -आरती भट्ट, एआरओ, उत्तरकाशी।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गोदाम का निरीक्षण कर सकते हैं या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। - संतोष भट्ट, डीएसओ, उत्तरकाशी।

एआरओ को निरीक्षण का अधिकार है कि नहीं यह भी जांच का हिस्सा है। जल्द जांच पूर्ण कर जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। -सीएस चौहान, एसडीएम भटवाड़ी (जांच कमेटी के अध्यक्ष)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed