{"_id":"693d6165751f479c8101afdf","slug":"the-phc-primary-health-center-in-gangnani-was-found-closed-during-the-sdms-inspection-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-116612-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: एसडीएम के निरीक्षण के दौरान बंद मिला पीएचसी गंगनानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: एसडीएम के निरीक्षण के दौरान बंद मिला पीएचसी गंगनानी
Sat, 13 Dec 2025 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ को दी गई जानकारी, कार्रवाई करने को कहा
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भटवाड़ी तहसील का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ मिला। इस पर एसडीएम शालिनी नेगी की ओर से सीएमओ को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई के लिए कहा। उसके बाद आनन-फानन में पहुंचे कर्मियों ने अस्पताल को खोला।
एसडीएम भटवाड़ी नेगी की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने मरीज पंजीकरण, प्रसूति कक्ष, इमर्जेंसी कक्ष और लैब का निरीक्षण किया गया। वहां पर सफाई व्यवस्था की कमी को देखते हुए पूरी व्यवस्था व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं अस्पताल में दो माह से एएनएम का पद भी खाली है। वहां पर जल्द ही कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा ने पीएचसी डुंडा और ब्रह्मखाल में निरीक्षण किया। वहां पर एक्स-रे टेक्नीशियन की कमी को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को इसके संबंध में निर्देशित किया गया। पीएचसी धौंतरी में स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त सफाई कर्मचारी की आवश्यकता पर कार्यवाही के लिए कहा गया।
विज्ञापन
एसडीएम बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी ने दौलतराम रवांल्टा सीएचसी बड़कोट के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति जांची गई। इस दौरान दंत चिकित्सक सहायक, सफाई कर्मचारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर से जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को बताया गया। एसडीएम पुरोला मुकेश चंद रमोला ने सीएचसी पुरोला, पीएचसी कुमोला, गुन्दियाटगांव का निरीक्षण किया।