{"_id":"570d1e054f1c1b46064a6acc","slug":"the-people-cry-for-hours-jam-engaged-in-nagaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांव में लगे जाम ने लोगों को रुलाया घंटों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांव में लगे जाम ने लोगों को रुलाया घंटों
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव में जाम के झाम से आम जनता परेशान है। यात्रा सीजन में स्थिति भयावह होनी तय है, लेकिन पुलिस प्रशासन के पास अभी तक समस्या से निपटने का कोई प्लान नहीं है। नौगांव तिराहे पर रोजाना घंटों जाम की स्थिति में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी यहां करीब पौने दो घंटे तक जाम लगा रहने पर दर्जनों वाहन फंसे रहे। इस दौरान ट्रैफिक नियंत्रण की जिम्मेदारी एक कांस्टेबिल के भरोसे रही। उसे जाम खुलवाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच स्कूली बच्चे भी जाम के बीच जोखिम के साथ आवाजाही करने को मजबूर हुए। इस दौरान हादसे की आशंका भी बनी रहती है। यह स्थिति सिर्फ मंगलवार को नहीं हुई, यहां रोजाना घंटों जाम लगना आम हो गया है।
विज्ञापन
अर्जुन सिंह, गजेंद्र नौटियाल, प्रकाश आदि का कहना है कि बड़कोट, पुरोला और देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों के चालक नौगांव तिराहे पर अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर नदारद हो जाते हैं, जिससे यहां जाम लगता है। इस बारे में पुलिस को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन पुलिस सिपाहियों की कमी का रोना रो रही है।
विज्ञापन
यात्रा सीजन शुरू होने में अब एक माह से भी कम समय बचा है। यदि शीघ्र कोई ठोस ट्रैफिक प्लान तैयार नहीं किया गया, तो यात्रा सीजन की शुरूआत में ही जाम के झाम से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल गड़बड़ाना तय है।