फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The pedestrian path of Yamunotri Dham damaged in many places

यमुनोत्री धाम का पैदल रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त

Wed, 15 Sep 2021 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
The pedestrian path of Yamunotri Dham damaged in many places
चारधाम यात्रा बंद होने का प्रभाव धामों की व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम का पैदल रास्ता कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यात्रा खुलने पर यहां आवाजाही जोखिमभरी होगी।
विज्ञापन

बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते चारधाम यात्रा पूरी तरह ठप है। धाम में यात्रियों न आने से यहां सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे धामों की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं। यमुनोत्री धाम का पैदल रास्ता कई स्थानों पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुजारियों का कहना है कि लोनिवि ने भूस्खलन की वजह से मार्ग में आए पत्थरों को हटाकर दोनों किनारों पर लगा दिया है, लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं किया गया है। यमुनोत्री से लौटे पुजारी कुलदीप उनियाल ने बताया कि भिडियालीगाड़ के पास मार्ग की सुरक्षा दीवारें धंस गई है। वहीं भैरव मंदिर के निकट बड़ा बोल्डर आने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। पुरोहित समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि यात्रा स्थगित है, लेकिन पुजारियों की आवाजाही बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन व संबंधित विभागों से जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं लोनिवि के जेई रणदेव राणा का कहना है कि दीवारों का निर्माण व जर्जर मार्गों को दुरुस्त कराने का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed