फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The patient being taken from Dandi to the hospital died before reaching the road

Uttarkashi News: डंडी से अस्पताल ले जा रहे मरीज ने सड़क तक पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

Thu, 03 Oct 2024 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 03 Oct 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
The patient being taken from Dandi to the hospital died before reaching the road
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, शासन-प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के मल्ला ग्राम पंचायत का राजस्व गांव सुपारका आज तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है। इससे बीते बुधवार को डंडी से अस्पताल ले जा रहे एक मरीज ने सड़क तक पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की है।
ग्रामीण धनीलाल, गोकुल, सुंदर रावत, प्रेम लाल, धर्मेंद्र, भरोसा ने बताया कि बीते बुधवार को उनके गांव के धीरज (42) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीण बीमार को डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाने के लिए निकले, लेकिन सड़क तक पहुंचते ही मरीज ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या आज की नहीं बल्कि वर्षाें से बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़क तक पहुंचने के लिए आज भी उन्हें करीब तीन किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। गांव के लिए चार किमी की सड़क भी स्वीकृत है, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान शैलेंद्री देवी ने बताया कि सुपारका गांव में मोटर मार्ग की समस्या के साथ वहां पर पैदल मार्ग भी आवाजाही के लिए सुगम नहीं है। इसलिए उन्होंने संबंधित विभाग सहित शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांव को सड़क से जोड़ने के लिए कार्रवाई में तेजी लाई जाए, जिससे ग्रामीणों को इस प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के एई धर्मवीर तोमर ने बताया कि सुपारका के लिए स्वीकृत चार किमी सड़क में वन भूमि हस्तांतरण के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed