फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The district has changed, but the records haven't; the people of Saundi are being harassed by ten different government departments.

Uttarkashi News: जिला बदला पर रिकॉर्ड नहीं, 10 विभागों के चक्कर में पिस रहे सौंदी के लोग

Mon, 19 Jan 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 19 Jan 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
The district has changed, but the records haven't; the people of Saundi are being harassed by ten different government departments.
प्रशासनिक सुस्ती : उत्तरकाशी जिले में शामिल सौंदी गांव का रिकॉर्ड संबंधित विभाग को भेजे जाए
विज्ञापन

नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक से उत्तरकाशी जिले में शामिल सौंदी गांव के लोगों की परेशानियां अभी कम नहीं हो पाई है। ग्रामीणों को शिक्षा विभाग, बाल विकास, खाद्यान्न, सिंचाई विभाग, पीएमजीएसवाई, वन विभाग, सहकारिता, बैंक, लोनिवि और पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए नई टिहरी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह चौहान और पूर्व प्रधान आंनद सिंह पंवार ने बताया कि टिहरी जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण टिहरी जिले का हिस्सा रहा सौँदी गांव 30 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक में धौंतरी उप तहसील के गाजणा पट्टी में शामिल हो गया था लेकिन अभी तक कई विभागों का रिकॉर्ड संबंधित तहसील को हस्तांतरित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इससे उन्हें संबंधित विभाग की समस्याओं के निराकरण के लिए नई टिहरी की लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि 10 से अधिक विभागों का रिकॉर्ड उत्तरकाशी जिले के धौंतरी उप तहसील नहीं पहुंचने के कारण सौंदी के ग्रामीणों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र आदि बनाने में कई दिक्कतें हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सौंदी गांव के सभी 10 विभागों में उपलब्ध रिकॉर्ड शीघ्र ही धौंतरी उप तहसील और संबंधित विभागों को भेजने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed