{"_id":"693d5470b408d590f1078306","slug":"the-benefits-of-the-golden-card-scheme-are-not-being-received-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-116224-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गोल्डन कार्ड योजना का नहीं मिल रहा है लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गोल्डन कार्ड योजना का नहीं मिल रहा है लाभ
Sat, 13 Dec 2025 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 13 Dec 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने जताया आक्रोश
शिक्षकों, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग
नई टिहरी। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में विद्यालयोें मेें रिक्त शिक्षकों, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की गई। अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड योजना का लाभ नहीं मिलने पर कड़ा आक्रोश जताया। बैठक में 1 अक्तूबर 2005 से पूर्व की विज्ञप्ति से नियुक्त शिक्षक व कर्मचारियों को राजकीय शिक्षकों की भांति पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठी।
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक ऑनलाइन अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण की अध्यक्षता में हुई। प्रांतीय संरक्षक प्रदीप डबराल, सीएम सेमवाल ने कहा कि जब से अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ का गठन हुआ है तब से इन विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों की मांगों का सरकार व विभाग गंभीरता से निस्तारण के लिए कार्रवाई नहीं कर रहा है।
प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि पूर्व मेें अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को राज्य स्वास्थ्य योजना (गोल्डन कार्ड) से आच्छादित किए जाने का शासनादेश हो गया था लेकिन शिक्षकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण शिक्षकों व कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष विशन सिंह मेहता ने संगठन की मजबूती के लिए सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। गढ़वाल मंडल के मंत्री बाल मनोज रावत ने तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करने, मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करने, मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षिकों को मानदेय की परिधि में लाने की मांग की। बैठक में अनिल नौटियाल, विजयपाल सिंह जगवाण, हीरा सिंह मेहरा, बलवीर सिंह रौथाण व वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।