Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The audience danced to the song "Dandu Jali Dairy"...

Uttarkashi News: डांडू जाली डेरी...गीत पर झूमे दर्शक

Sun, 18 Jan 2026 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 18 Jan 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to the song "Dandu Jali Dairy"...
माघ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या रही लोक गायिक मंजू नौटियाल, पूनम शार्मिक के नाम
विज्ञापन

उत्तरकाशी। पौराणिक माघ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका मंजू नौटियाल, पूनम शर्मिक और लोक गायक देवेंद्र पंवार, दीपक चौहान के नाम रही। वहीं रविवार को मेले के पांचवें दिन माघ मेले मंच पर दिनभर सांस्कृतिक दलों के साथ ही विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पांडाल में बैठे दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
जिला पंचायत की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित माघ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। लोक गायिक मंजू नौटियाल ने सुरेतु मामा, कमरा पीड़ा, गदेरा मारी माछा, डांडू जाली डेरी, पांडव जागर, ओबरु तेरु सिल्लु और लोक गायक देवेंद्र पंवार ने सुरमा गुजरिया, सनी सड़क की चोटी की कमली रूमा झूमा सहित अन्य गीतों के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

लोक गायक दीपक चौहान और पूनम शार्मिक ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक पांडाल में बैठने को मजबूर किया। वहीं, रविवार को दिन में पशुपालन विभाग की गोष्ठी, समेश्वर लोक गीत कला मंच, लोक गायक सुधांशु भट्ट, विकासखंड नौगांव का सांस्कृतिक, लोक गायक बाबूराम शर्मा, सृष्टि रंग मंडल का सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरस्वती शिशु मंदिर ज्ञानसू, कर्तव्य फाउंडेशन फॉर एजुकेशन एवं सोशियल वेलफेयर की ओर से फैशन शो, कवि सम्मेलन, शशीभूषण नौटियाल, रजनीकांत सेमवाल, पूनम सती, गुलाब सिंह नेगी आदि ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने पर जोर दिया

फोटो सहित

उत्तरकाशी। पौराणिक माघ मेले के शुभ अवसर पर जिला पंचायत उत्तरकाशी के सौजन्य से पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार एवं जिला पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे। गोष्ठी का मुख्य विषय पौराणिक माघ मेला बाड़ाहाट कु थौलु की दशा एवं दिशा रहा। जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपद उत्तरकाशी में कार्यरत मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए 50 लाख रुपये का बीमा किए जाने की मांग सरकार से की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश बधानी, हीरा लाल शाह, भरत सिंह विष्ट, वीरेंद्र वर्धन, शरद चौहान, भगत सिंह रावत ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed