फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The action of the Revenue Department could not go ahead with the registration of FIR.

एफआईआर दर्ज करने से आगे नहीं बढ़ पाई राजस्व विभाग की कार्रवाई

Mon, 07 Mar 2022 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
The action of the Revenue Department could not go ahead with the registration of FIR.
विकासखंड मोरी के सांवणी गांव में लाखो गबन संबंधी मामले में राजस्व पुलिस की कार्रवाई एफआईआर से आगे नहीं बढ़ पाई है। मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित 16 मनरेगा कर्मचारियों के खिलाफ राजस्व विभाग में मामला दर्ज किया गया था। राजस्व विभाग का कहना है कि चुनाव में व्यस्तता के कारण जांच की गति धीमी हुई है।
विज्ञापन

विकासखंड मोरी के सांवणी व सटूणी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मनरेगा योजनाओं व सामुदायिक भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि दक्षिण भारत के राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने सांवणी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख की धनराशि दी थी, लेकिन गांव में भवन बना ही नहीं। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन की ओर से गठित की गई जांच टीम में अनियमितताओं की पुष्टि हुई थी, जिस पर सीडीओ गौरव कुमार ने प्रधान व संबंधित कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर वसूली करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए थे। बीते 27 जनवरी को खंड विकास अधिकारी डा. अमित ममगाईं ने ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, कैशियर सहित 16 मनरेगा गर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में राजस्व उप निरीक्षक चौकी जखोल में मामला दर्ज कराया था, लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मामला एफआईआर दर्ज करने से आगे नहीं बढ़ पाया है। वहीं नायब तहसीलदार धनीराम डंगवाल का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण मामले की जांच में रुकावटें आई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही क्षेत्र का मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed