{"_id":"6af7113e9db95f6a800c39e9","slug":"shamli-and-bajpur-teams-won-in-kabaddi-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123300-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कबड्डी में शामली व बाजपुर की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कबड्डी में शामली व बाजपुर की टीम जीती
Fri, 13 Nov 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
डामटा के सूरत खेल मैदान में आयोजित हुई क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह
लकी ड्रॉ में विजेताओं ने जीती बुलेट, स्कूटी व वॉशिंग मशीन
नौगांव (उत्तरकाशी)। डामटा के सूरत खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। ओपन कबड्डी में शामली यूपी व महिला कबड्डी में बाजपुर की टीम ने बाजी मारी। समारोह के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में आराध्य नेगी ने बुलेट, समीर अली ने स्कूटी और सोनिया जमटा ने वॉशिंग मशीन जीती।
ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में शामली यूपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किय जबकि धनपाऊ की टीम उपविजेता रही। वहीं, गांववार कबड्डी प्रतियोगिता में भंजरा जौनसार की टीम विजेता और मैंडोली की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीमों को 71 व उपविजेता टीमों को 35 हजार की नकद धनराशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बाजपुर की टीम विजेता और हरियाणा की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देहरादून ए ने पहला व देहरादून बी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में शिशु मंदिर विजेता और होली लाइफ पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगांव गोडर ने प्रथम तथा विद्या मंदिर हाईस्कूल डामटा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर डामटा ने प्रथम और कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय डामटा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सचिन विश्वकर्मा प्रथम और दिव्यांशी विश्वकर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, सीनियर वर्ग में जय कृष्ण गौड़ ने प्रथम व रोबिन चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, समिति अध्यक्ष बचन चौहान, पूर्व राज्य मंत्री चमन चौहान, पूरण सिंह, सुल्तान सिंह पंवार, दया राम थपलियाल आदि थे।