फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Teerth priests burnt copies of Devasthanam Management Bill

तीर्थपुरोहितों ने फूंकी देवस्थानम् प्रबंधन विधेयक की प्रतियां

Fri, 13 Dec 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teerth priests burnt copies of Devasthanam Management Bill
सरकार की ओर से पारित देवस्थानम प्रबंधन विधेयक के विरोध में गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों का क्रमिक धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कलक्ट्रेट में चल रहे धरने के सातवें दिन आक्रोशित पुरोहितों ने विधेयक की प्रतियां फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

तमाम विरोध के बावजूद सरकार ने चारों धामों सहित प्रदेश के 51 मंदिरों की समितियों व उप समितियों को देवस्थानम प्रबंधन विधेयक के आधीन कर दिया है, जिससे तीर्थ पुरोहितों का आक्रोश बढ़ गया है। इसी क्रम में गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट में क्रमिक धरना जारी रखा। अपना विरोध जताने के लिए उन्होंने विधेयक की प्रतियां फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन को उग्र स्वरूप प्रदान करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आक्रोशित पुरोहितों ने कहा कि सरकार ने यह विधेयक पारित कर अनादिकाल से चली आ रही धार्मिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया है। धामों व मंदिरों के धन पर कब्जा जमाने के लिए उठाए गए इस कदम से पुरोहितों के हक हकूक एवं करोड़ों हिंदुओं की आस्था भी प्रभावित हुई है। आगामी 18 तारीख को जिला मुख्यालय में सभी धामों के पुरोहित मिलकर विशाल जुलूस प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी विधेयक निरस्त नहीं किए गए, तो पुरोहित आगामी चारधाम यात्रा का बहिष्कार करेंगे। साथ ही मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रदर्शनकारियों में दीपक सेमवाल, अरुण सेमवाल, राजेश सेमवाल, हरीश सेमवाल, राकेश सेमवाल, अशोक सेमवाल, मानेंद्र सेमवाल सहित कई तीर्थ पुरोहित शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed