फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi district resonated with the collective singing of Vande Mataram.

Uttarkashi News: वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा उत्तरकाशी जिला

Fri, 25 Sep 2026 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 25 Sep 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi district resonated with the collective singing of Vande Mataram.
फोटो सहित
विज्ञापन

विद्यार्थियों से देश की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का किया आह्वान: बहुगुणा
उत्तरकाशी/बड़कोट/चिन्यालीसौड़। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में एक समय, एक स्वर, एक लय में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में हुआ। गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। करीब 2300 छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।

प्रभारी मंत्री ने वंदे मातरम् के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी प्रताप पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक-कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने बताया कि जिलेभर में 52 स्थानों पर हुए आयोजनों में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और लोगों ने सहभागिता की। लक्षेश्वर के घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर में 224 लोगों ने सामूहिक गायन किया। उधर, बड़कोट के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों, स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में वंदे मातरम् गाया। कार्यक्रम में कुल 114 लोगों ने भाग लिया। चिन्यालीसौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शक्तिपुरम् में भी सुबह सामूहिक गायन हुआ। मुख्य अतिथि दर्जाधारी राम सुंदर नौटियाल समेत अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed