फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Career counseling organized for intermediate students

Uttarkashi News: इंटर के छात्रों के लिए आयोजित की कॅरियर काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Career counseling organized for intermediate students
फोटो-
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला प्रशासन की ओर से नगर पालिका में कॅरिअर काउंसलिंग आयोजित की गई। जिसमें चंबा ब्लॉक के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सेमिनार में छात्रों को सेना, मेडिकल, पुलिस, शिक्षा, होटल मैनेजमेंट और बैंकिंग आदि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई।

सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने नगर पालिका हॉल में कॅरिअर काउंसलिंग का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के लिए कई स्कूलों में भी ऑनलाइन कोचिंग कराई जा रही है। सीडीओ ने कहा कि जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए मेहनत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है साथ ही छात्रों के लिए सही समय पर सही कॅरिअर मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है। काउंसलिंग में विशेषज्ञों ने छात्रों को रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप कॅरिअर का चयन करने के साथ संबंधित क्षेत्र की शैक्षणिक योग्यता, प्रतियोगी परीक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण और तैयारी की जानकारी दी। छात्रों ने विशेषज्ञों को कॅरिअर विकल्पों से जुड़े सवालों की जानकारी मांगी। कॅरिअर काउंसलिंग में चंबा ब्लॉक के करीब 600 से अधिक छात्र-छात्राओं और कई शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed