फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Congress Protest in Dehradun Party Leaders March to Secretariat Commission Chief Gyanesh Kumar Resignation

देहरादून: चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2026 01:49 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 25 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर नजर आया। पार्टी नेताओं ने सचिवालय कूच कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन
Congress Protest in Dehradun Party Leaders March to Secretariat Commission Chief Gyanesh Kumar Resignation
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

देहरादून में चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, विधायक विक्रम सिंह नेगी, भुवन कापड़ी और ममता राकेश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  भाजपा में राज्यसभा प्रत्याशी के लिए मंडल संतुलन कसाैटी, आज बैठक, तीन नामों का पैनल चुना जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कुछ देर तक मौके पर प्रदर्शन और नोकझोंक का दौर चलता रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed