{"_id":"6ab66a121c5f3895ba003fa6","slug":"cabinet-minister-interacts-with-students-on-the-vision-of-a-viksit-bharat-developed-india-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122420-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से किया विकसित भारत के सपने पर संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से किया विकसित भारत के सपने पर संवाद
विज्ञापन
फोटो सहित
कठिन परिश्रम कर रहे युवाओं का समर्पण प्रेरणादायी: बहुगुणा
उत्तरकाशी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी सौरभ बहुगुणा ने दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे के दौरान युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने तिलोथ स्थित गंगोत्री फिजिकल एकेडमी पहुंचकर सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों, चुनौतियों व अनुभवों की जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि देशसेवा का लक्ष्य लेकर कठिन परिश्रम कर रहे युवाओं का समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने युवाओं से निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रभारी मंत्री ने राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने तब और अब विषय पर चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला और रंगोली का अवलोकन करने के साथ उन्होंने विद्यार्थियों से विकसित भारत की विकास यात्रा पर संवाद किया। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना महत्वपूर्ण है। उन्होंने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्वरोजगार के अवसरों का उल्लेख करते हुए युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं आत्मनिर्भर बनने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, दर्जाधारी प्रताप पंवार, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट आदि मौजूद रहें।