फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Team reached PG College Mori for affiliation

संबद्धता के लिए पीजी कॉलेज मोरी पहुंची टीम

Sun, 08 May 2022 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Team reached PG College Mori for affiliation
पीजी कॉलेज मोरी की श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से नवीन अस्थाई संबद्धता के लिए विवि की ओर से नामित समिति ने महाविद्यालय में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान समिति ने महाविद्यालय के सभी दस्तावेजों और आवश्यक अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विवि की ओर से नामित समिति में राजकीय महाविद्यालय पुरोला के प्राचार्य डा. एके तिवारी समन्वयक, राजकीय महाविद्यालय त्यूनी की प्राचार्य अंजना श्रीवास्तव, एसोसिएट प्रो. यमुना प्रसाद रतूड़ी, असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर राजेश कुमार, राजेंद्र लाल आर्य, डॉ. गौर फातिमा शामिल रहे, जिन्होंने महाविद्यालय की संबद्धता के लिए निरीक्षण किया। प्राचार्य डा. तिवारी ने पूरी टीम के साथ महाविद्यालय मोरी के संपूर्ण आवश्यक अभिलेखों, पुस्तकालय कक्ष-कक्षा आदि का जायजा लिया। प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मोरी डा. रामकृपाल वर्मा ने बताया की निरीक्षण समिति द्वारा समस्त दस्तावेजों एवं पुस्तकालय आदि का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक कुलदीप कुमार, अवधेश बिजल्वाण, बैयारी लाल और अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed