{"_id":"659924a1fcd2177ce1056696","slug":"team-left-for-himachal-to-learn-lesson-on-enhancing-livelihood-utter-kashi-news-c-54-1-sdrn1041-3990-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आजीविका बढ़ाने का पाठ पढ़ने के लिए हिमाचल रवाना हुआ दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आजीविका बढ़ाने का पाठ पढ़ने के लिए हिमाचल रवाना हुआ दल
विज्ञापन
पुरोला से हिमाचल के लिए रवाना हुआ ग्रामीणों का दल। संवाद
पुरोला (उत्तरकाशी)। पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन व होमस्टे के माध्यम से आजीविका बढ़ाने के गुर सीखने के लिए रुपिन, सुपिन व सांकरी रेंज के अंतर्गत गठित ईको विकास समितियों का दल हिमाचल प्रदेश के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गया। दल में शामिल लोगों को पार्क प्रशासन की ओर से दो दिन तक ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में आजीविका संवर्द्धन के टिप्स दिए गए जाएंगे।
सुपिन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। गोविंद वन्य जीव विहार की उप निदेशक डॉ. अभिलाषा सिंह ने बताया कि वन्य जीव विहार क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों को पर्यटन, होमस्टे के माध्यम से स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क स्थित ईको विकास समितियों की ओर संचालित गतिविधियों के बारे में भी दल में शामिल लोगों को अवगत कराया जाएगा। नैटवाड़ से ग्रामीणों का प्रथम दल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के लिए रवाना किया गया। इसी माह के अंत में दूसरे दल को भी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। संवाद