{"_id":"6903753c0f5729116a09832d","slug":"teachers-will-surround-the-residence-of-the-education-minister-on-november-1-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-115683-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: एक नवंबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: एक नवंबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे शिक्षक
Thu, 30 Oct 2025 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 30 Oct 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ की मांगों का निस्तारण नहीं होने पर शिक्षकों ने आक्रोश जताया। कहा कि लंबे समय से शिक्षक संघ मांगों निस्तारण की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसके चलते मांगों को लेकर एक नवंबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी।
राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अतोल सिंह महर ने बताया कि शिक्षक संघ लंबे समय से प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति बहाल करने, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली निरस्त करने, वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द बहाल करने सहित पूर्व से विचाराधीन 34 सूत्री मांगों का समाधान करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर कई बार शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन भी कर लिया है। तब भी सरकार पर कुछ असर नहीं पड़ा। कहा कि राजकीय शिक्ष संघ उत्तराखंड के आह्वान पर शिक्षकों की मांगों के समाधान न किए जाने से आक्रोशित शिक्षक एक नवंबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। इसके लिए उत्तरकाशी जनपद से लगभग 1300 शिक्षक घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। संवाद