{"_id":"60201afb8ebc3ed26e6d36da","slug":"teacher-employees-on-the-road-for-old-pension-utter-kashi-news-drn37007689","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक-कर्मचारी
विज्ञापन
पुरोला में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : UTTER KASHI
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को उत्तरकाशी और पुरोला में शिक्षक व कर्मचारियों ने नारेबाजी कर ढोल दमाऊं के साथ जुलूस निकाला। कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी और तहसील परिसर पुरोला में आयोजित अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन का झुनझुना थमाकर सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने जल्द पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनरतले कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित जिला अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले सभी शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलती थी, जिसके बंद होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है। मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में सरिता सेमवाल को जिला उपाध्यक्ष व संदीप भट्ट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं पुरोला में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में नौगांव, पुरोला व मोरी प्रखंड के शिक्षक व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, उत्तरकाशी में मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, जसपाल, डॉ.कमलेश कुमार, प्रेमचंद ध्यानी, नरेश भट्ट, सौरभ नौटियाल, जिलाध्यक्ष गुरूदेव रावत, माधव नौटियाल, मुरली मनोहर भट्ट, गोपाल मिश्रा, राघवेंद्र उनियाल, बलवंत असवाल पुरोला में गोपाल राणा, सूर्य सिंह पंवार, शांतनु सहित कई मौजूद थे।