{"_id":"6878ec24a50fcb49e80b9a6e","slug":"tateshwar-mahadev-fair-celebrated-with-great-pomp-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-113740-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: धूमधाम से मनाया तटेश्वर महादेव का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: धूमधाम से मनाया तटेश्वर महादेव का मेला
Thu, 17 Jul 2025 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 17 Jul 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में आठ गांव के लोगों के साथ क्षेत्र के अन्य गांवों के श्रद्धालु हुए शामिल
बड़कोट। ठकराल पट्टी के आठ गांव के आराध्य तटेश्वर महादेव का मेला अपनी जन्मस्थली तटाऊ में धूमधाम से मनाया गया। मेले में आठ गांव के ग्रामीण सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हजारों श्रद्धालु पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों ने अपने आराध्य देवता से क्षेत्र की खुशहाली की कामन की।
बृहस्पतिवार को ठकराल पट्टी के ग्रामीण तटेश्वर महादेव के मुख्य स्थान डख्याट गांव पहुंचे। वहां उन्होंने तटेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ तटेश्वर महादेव की डोली उनकी जन्मस्थली तटाऊ पहुंचाई। वहां पर भी तटेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों ने तटेश्वर महादेव की डोली के साथ रासो-तांदी नृत्य किया।
वहीं दूर दराज से आए ग्रामीणों ने तटेश्वर महादेव के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान तटेश्वर महादेव ने सभी श्रद्धालुओं को खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। ग्रामीण ललिता भंडारी, हरदेव जयाडा, ममराज जयाड़ा ने बताया कि हर तीसरे साल तटेश्वर महादेव श्रावण मास में एक माह के लिए अपनी जन्मस्थली तटाऊ पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वे जन्माष्टमी पर्व पर अपने मूल थान डख्याटगांव में वापस जाते हैं। इस दौरान श्रावण माह में तटेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना होती है। इस मौके पर आशुतोष नौटियाल, आलोक नौटियाल, दिनेश ज्यादा, दीपक जयाड़ा, खेमराज जयाड़ा आदि मौजूद रहे।