{"_id":"694e8f36828cc8f8c801051b","slug":"talks-on-waste-disposal-remained-inconclusive-for-the-eighth-consecutive-day-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-116907-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आठवें दिन भी बेनतीजा रही कूड़ा निस्तारण पर वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आठवें दिन भी बेनतीजा रही कूड़ा निस्तारण पर वार्ता
Fri, 26 Dec 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी में कूड़ा निस्तारण की मांगा को लेकर धरने पर बैठे स्थानीय लोगों के साथ वार्ता करते तहस
आंदोलनकारियों की आंखों से छलके आंसू, बोले-आप लोगों को क्यों नहीं दिख रहा नगर का दर्द
आंदोलनकारियों ने दी चेतावनी, जब तक समस्या हल नहीं होगी धरना जारी रहेगा
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से धरने बैठे युवाओं और उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों से वार्ता करने पालिका ईओ सहित सफाई निरीक्षक और तहसीलदार पहुंचे लेकिन सहमति नहीं बनने से वार्ता विफल रही। वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों के आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने पालिका ईओ और सफाई निरीक्षक से गुहार लगाई और कहा कि आप दोनों भी इसी जिम्मेदार नगर की बेटियां हैं फिर भी आपको इसका दर्द नहीं दिख रहा है।
नगर के ताबांखानी मे कई वर्षों से मौजूद कई टन कूड़े के निस्तारण की मांग को लेकर पिछले आठ दिन से गोपीनाथ रावत, यूकेडी के वरिष्ठ नेता संतोष सेमवाल, भानू प्रताप रावत सहित अन्य लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कांग्रेस की ओर से भी उनको समर्थन दिया गया। वहीं, इस बीच में विभिन्न संगठनों सहित छात्रसंघ नेताओं ने उनके समर्थन देने पर प्रशासन और पालिका से जल्द ही कूड़े के निस्तारण की मांग की है। गोपीनाथ रावत ने बताया कि इस दौरान शीतकालीन यात्रा पर आने वाले कुछ यात्री भी उनके पास आए थे। उनका कहना था कि जो खूबसूरत उत्तरकाशी करीब 20 वर्ष पूर्व थी आज उसकी सुंदरता पर कूड़े का दाग लग गया है।
लगातार प्रकाशित खबर के आठवें दिन मौके पर ईओ शालिनी चित्राण, सफाई निरीक्षक कुसुम राणा और तहसीलदार राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंची लेकिन वहां पर उनकी वार्ता विफल रही। आंदोलनकारियों ने कहा कि कूड़े से गंगा दूषित हो रही है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। ईओ शालिनी चित्राण ने कहा कि पालिका की ओर से तीन माह के भीतर ताबांखानी में रखे कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।