फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Take the achievements of the government from village to village: Rawat

सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव तक पहुंचाएं : रावत

Fri, 18 Jun 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Take the achievements of the government from village to village: Rawat
सीएम के प्रमुख सलाहकार डॉ. रघुवीर सिंह रावत ने शुक्रवार को रंवाई घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। अब गांव-गांव तक इन योजनाओं के प्रचार का समय आ गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा ने उन्हें देवराना स्थित रुद्रेश्वर देवता के मंदिर की फोटो स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखकर उनका समाधान करने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, मंडल अध्यक्ष मीना रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, श्याम डोभाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed