Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Syori fruit belt will get the facility of a family welfare sub-center.

Uttarkashi News: स्योरी फल पट्टी को मिलेगा परिवार कल्याण उपकेंद्र की सुविधा

Wed, 10 Dec 2025 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 10 Dec 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
Syori fruit belt will get the facility of a family welfare sub-center.
बिंग्सी गांव में एएनएम सेंटर को दी मंजूरी, पद सृजन के लिए जारी किया शासनादेश
विज्ञापन




नौगांव (उत्तरकाशी)। स्योरी फल पट्टी के एक दर्जन गांव के लोगों को जल्द ही एएनएम सेंटर परिवार कल्याण उपकेंद्र की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार ने बिंग्सी गांव में एएनएम सेंटर की स्वीकृति देते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम के पद के सृजन के लिए भी शासनादेश जारी कर दिया है।

बिंग्सी गांव में परिवार कल्याण उपकेंद्र खुलने से एक दर्जन गांव के करीब साढ़े तीन हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को अब 14 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे पूर्व गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के टीकाकरण के लिए सीएचसी की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन




एएनएम सेंटर परिवार कल्याण उपकेंद्र खुलने से स्योरी, बिंगसी, क्वाड़ी, मटियाली, नैणी, किममी, पिसाऊं, रस्टाडी, कंडाऊ, बिरेंता, के ग्रामीणों सहित आठ प्राथमिक विद्यालय और चार उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को भी लाभ मिलेगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बलदेब सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र के लोग एक दशक से एएनएम सेंटर की मांग कर रहे है जो अब पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडाऊ मंदिर समिति के संरक्षक बलदेव चौहान,बिंगसी के प्रधान जगमोहन चौहान, पूर्व प्रधान ममता चौहान, मटियाली की प्रधान सुभद्रा राणा, कवाड़ी की प्रधान रेखा देवी, कंडाऊ की प्रधान मीरा डोभाल, किम्मी के प्रधान प्रताप राणा,नैणी के प्रधान आनंद राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेशा राणा, अमीन कुमार ने परिवार कल्याण उपकेंद्र खुलने पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed