{"_id":"69ca789bc452c41e150fa31a","slug":"swiftness-in-disconnecting-connections-for-the-common-people-leniency-towards-government-departments-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-118959-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आम लोगों के कनेक्शन काटने में फुर्ती, सरकारी महकमों पर मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आम लोगों के कनेक्शन काटने में फुर्ती, सरकारी महकमों पर मेहरबानी
Mon, 30 Mar 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
जल संस्थान बिल नहीं देने पर कई उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
सरकारी विभागों को नोटिस भेजकर कर दी इतिश्री
उत्तरकाशी। पेयजल बिलों के बकाये को लेकर जल संस्थान ने सख्त रुख अपनाते हुए कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं लेकिन सरकारी विभागों पर लाखों का बिल बकाया होने के बावजूद उनसे वसूली नहीं कर पा रहा है। हालांकि विभाग की ओर से सभी बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है लेकिन बिल का भुगतान नहीं हो पाया है।
जल संस्थान का उपभोक्ताओं पर लाखों का बिल बकाया चल रहा है। मार्च में बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने अभी तक 47 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को पहले नोटिस जारी किए गए थे लेकिन इसके बावजूद भुगतान न करने पर अब कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने साफ किया है कि बकाया जमा करने के बाद ही दोबारा कनेक्शन जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों में टीमों का गठन कर घर-घर जाकर बकाया वसूली की जा रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि गत वर्षों की अपेक्षा वसूली में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी विभागों को नोटिस भेजे गए हैं। इस पर कई विभागों ने अपने बिल जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों पर जल संस्थान का बकाया।
1. मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी 1286051.00
2. मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी 839102.00
3. एएमओ जिला पंचायत 755736.00
4. ईई लोनिवि चिन्यालीसौड़ 643699.00
5. वन विभाग उत्तरकाशी 612531.00
6. सीएमएस जिला अस्पताल 593127.00
7. ईई लोनिवि उत्तरकाशी 408835.00
8. ईओ इंटरनेशल सुलभ शौचालय 379122.00
9. ईई लोनिवि भटवाड़ी 306291.00
10. प्रबंधक जीएमवीएन 269660.00