फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Superintendent of Police Sarita Dobal inspected the fire station land.

Uttarkashi News: पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने किया फायर स्टेशन भूमि का निरीक्षण

Thu, 25 Sep 2025 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 25 Sep 2025 06:51 PM IST
सार

पुरोला में पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने प्रस्तावित फायर स्टेशन भूमि का निरीक्षण किया और थाना का भी जायजा लिया। उन्होंने अपराधियों पर सख्ती तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। फायर स्टेशन निर्माण की निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन
Superintendent of Police Sarita Dobal inspected the fire station land.

विस्तार

पुरोला। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने पुरोला में प्रस्तावित फायर स्टेशन निर्माण के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना का भी मुआयना कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था, बढ़ती नशाखोरी, चोरी और अपराध की स्थिति की जानकरी ली। वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष को अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फायर स्टेशन निर्माण को लेकर एसपी ने बताया कि पुरोला फायर स्टेशन के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं नौगांव पुलिस चौकी भवन के लिए पहले ही बजट स्वीकृत हो चुका है लेकिन बरसात के चलते टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। यह कार्य अब जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुरोला थाना भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन और पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है। वहीं उन्होंने पुरोला थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष मोहन कठैत को अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सूरत सिंह चौहान, मुन्ना चौहान, राजीव कवि, प्रमोद नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed