फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Student protest March killing pulled candle

छात्रा की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Sat, 02 Jan 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 02 Jan 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन

पीजी कालेज की छात्रा की हत्या के विरोध में कालेज के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शीघ्र हत्या का खुलासा करने की मांग की।

विज्ञापन



बता दें कि बीते बुधवार को घर से लापता हुई छात्रा पूजा का शव अगले दिन कोटियालगांव के जंगल के पास पेड़ पर लटका मिला था। पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


शनिवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग हनुमान चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने नगर में कैंडल मार्च निकालकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा पुलिस से हत्यारों का शीघ्र पता लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंडल मार्च में जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, डा. राखी पंचोला, डा. आरएस रावत, कुलदीप, जयप्रकाश भट्ट समेत पीजी कालेज एवं गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।



शाम को छात्र संघ अध्यक्ष दिपेंद्र कोहली के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हत्या का खुलासा नहीं करने पर रोष जताया। छात्रों ने तीन दिन के भीतर छात्रा के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed