फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   stop pention, people disturb

पेंशन रुकी, कर्मी काट रहे विभाग के चक्कर

Fri, 08 Jan 2016 06:50 PM IST
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी Updated Fri, 08 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
ग्रेड वेतन संबंधी एक सूत्री मांग को लेकर कोषागार कर्मियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने कोषागार के सामने धरना प्रदर्शन किया। कोषागार कर्मियों की मांगों को जायज ठहराते हुए राजकीय शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अभी तक ग्रेड वेतन संबंधी शासनादेश जारी न होने से कोषागार कर्मचारियों में रोष व्याप्त ह। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। कोषागार कर्मचारियों की मांगों को जायज मानते हुए राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी ने धरना स्थल पहुंच कर अपना समर्थन दिया। कोषागार कर्मियों हड़ताल से समाज कल्याण विभाग के करोड़ रुपये की विभिन्न पेंशन रुकी हुई हैं। वहीं दिसंबर माह में रिटायर्ड कर्मचारियों केेे पेंशन न बनने से उन्हें विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कोर्ट में स्टांप पेपर न होने से भी लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर डीएस चौहान, अरविंद चौहान, जीसी रमोला, किशोरी भट्ट, राजेश रावत, शिव कुमार, चंद्रमुखी, डीएस राणा, धर्मेंद्र शाह, नवीन नौटियाल, विजेंद्र, जगदंबा, वीरेंद्र सेमवाल, विशालमणी और सुनील असवाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed