फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   State agitators protest with black flags

राज्य आंदोलनकारियों ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 02 Oct 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
State agitators protest with black flags
रामपुर तिराहा कांड की 27वीं बरसी पर राज्य आंदोलनकारी हाथों में काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने रामपुर तिराहा कांड (मुजफ्फरनगर) के दोषियों को सजा देने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते हुए ढोल-दमाऊं के साथ प्रदर्शन किया। बाद में बस अड्डे के पास गंगोत्री हाईवे पर आंदोलनकारियों का अपमान करने वालों का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति से जुड़े आंदोलनकारी बड़ी संख्या में भैरव चौक के पास एकत्रित हुए। वहां से उन्होंने हाथों में काले झंडे लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला। भैरव चौक, विश्वनाथ चौक, हनुमान चौक, काली कमली बाजार और पेट्रोल पंप होते हुए आंदोलनकारियों का जुलूस बस अड्डे के पास गंगोत्री हाईवे पहुंचा। वहां राज्य आंदोलनकारियों का अपमान करने वालों के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने 5 नवंबर तक मांगों का निस्तारण न होने पर जगह-जगह आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र पोखरियाल, मोहनानंद, धर्म सिंह, राजेश नौटियाल, देव सिंह, पूर्णानंद, चतर सिंह, दलवीर सिंह, ओमप्रकाश, कमेश्वरी, अब्बल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed