फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Spraying of pesticides on apple trees stuck

सेब के पेड़ों पर कीटनाशकों का छिड़काव अटका

Sat, 04 Apr 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Spraying of pesticides on apple trees stuck
लॉकडाउन के चलते जनपद में सेब आदि फलों की बागवानी प्रभावित होने लगी है। आजकल फ्लावरिंग सीजन में फल वृक्षों पर जरूरी कीटनाशकों के छिड़काव का समय है। किसानों की मांग पर प्रशासन ने बागवानी वाले क्षेत्रों में कीटनाशक आदि रसायन तो पहुंचा दिए, लेकिन छिड़काव समेत बागवानी के अन्य कार्यों के लिए शहरों में रह रहे किसानों को गांव लौटने की अनुमति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सेब उत्पादन में अग्रणी उपला टकनौर, स्योरी व मोरी आराकोट क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों की आजीविका सेब उत्पादन पर टिकी है। इस बार सर्दियों में भारी बर्फबारी होने से सेब के पेड़ों की न्यूनतम अवशीतन आवश्यकता पूरी होने से किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद है। सुक्की के सेब किसान मोहन सिंह राणा, धराली के महेश पंवार, हर्षिल निवासी डा. नागेंद्र रावत ने बताया कि इस दौरान फूलों पर कीट एवं रोग लगने का सबसे ज्यादा खतरा होता है।
विज्ञापन

सर्दियों में उपला टकनौर क्षेत्र से अधिकांश किसान जिला मुख्यालय के आसपास के इलाकों में पलायन कर जाते हैं। मार्च तक बर्फबारी का दौर जारी रहने के कारण अधिकांश किसान अभी तक गांव नहीं लौटे हैं। इस बीच लॉकडाउन के चलते किसान अपने प्रवास स्थलों पर ही फंस गए हैं। प्रशासन ने किसानों की मांग पर क्षेत्र में उद्यान विभाग के माध्यम से कीटनाशक तो भेज दिए हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते किसान अपने गांवों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि सेब की फसल बर्बाद हुई, तो उनके समक्ष आने वाले एक साल के लिए आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र गांवों में लौटने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लॉकडाउन के दौरान कृषि बागवानी कार्य की अनुमति दी गई है, लेकिन लोगों के गांव लौटने से कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए शासन को पत्र लिखकर इस संबंध में दिशा निर्देश मांगे गए हैं। निर्देश मिलते ही उपला टकनौर क्षेत्र के सेब किसानों को गांव वापसी की अनुमति दी जाएगी।
डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed