Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Six child scientists will participate in the state-level Children's Science Congress.

Uttarkashi News: राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे छह बाल वैज्ञानिक

Sat, 28 Nov 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 28 Nov 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Six child scientists will participate in the state-level Children's Science Congress.
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है चयन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद के छह बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तरकाशी का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीएमश्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के सभागार में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छह छात्राओं की परियोजनाओं का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो और तीन दिसंबर को हल्द्वानी स्थित फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित होगी।
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद और भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंड के विद्यालयों से चयनित 76 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इस वर्ष की मुख्य विषयवस्तु सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार पर छात्राओं को अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं और शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन

चयनित छात्राओं में जीआईसी की वैष्णवी राणा, बर्नीगाड़ की साक्षी, नेताला की सृष्टि, डुंडा की उर्वशी, बड़कोट की श्रेया और गढ़ बरसाली की मुस्कान शामिल हैं। जिला समन्वयक लोकेंद्र सिंह परमार ने बताया कि चयनित बाल वैज्ञानिक हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, प्रधानाचार्य एमएस पंवार, डॉ. सुरेंद्र सिंह मेहरा, डॉ. रिचा बधानी, जगत सिंह रावत चौहान, अभिषेक रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed