{"_id":"6b0ac659c0978e4c72042206","slug":"former-district-panchayat-president-sent-relief-supplies-to-pawani-village-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123565-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पवाणी गांव में भेजी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पवाणी गांव में भेजी राहत सामग्री
Sat, 28 Nov 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुई भीषण अग्निकांड त्रासदी के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वण की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए राहत सामग्री भिजवाई गई। कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों के बीच कंबल, रजाई, गद्दे, बर्तन, खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी का दायित्व है। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटने की कामना की। राहत सामग्री मिलने पर अग्निकांड प्रभावित परिवारों ने दीपक बिजल्वण एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। राहत सामग्री वितरण के दौरान महाबीर पंवार माही, जयराज बिष्ट, भजन चौहान, कुलदीप बिजलवान, रोहित रावत, मुकेश सेमवाल, शिव प्रसाद नौटियाल, अमित चौहान, मुकेश चौहान, विनीत ज्याडा, मनीष ज्याडा, राम उनियाल, भास्कर बहुगुणा, अशोक रावत, नरेश बर्त्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद