{"_id":"5763ed174f1c1be53811c8a4","slug":"sensitive-villages-will-get-to-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील गांवों को अगस्त तक मिल जाएगा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील गांवों को अगस्त तक मिल जाएगा खाद्यान्न
अमर उजाला/उत्तरकाशी।
Updated Fri, 17 Jun 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर पूर्ति विभाग द्वारा संवेदनशील गांवों में अगस्त माह तक का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक पीडी सौंदाण ने बताया कि बड़कोट खाद्यान्न भंडार के अंतर्गत ठकराल पट्टी के साथ ही पालीगाड से अपर यमुनोत्री क्षेत्र के बीस रिटेलरों को चार माह का अग्रिम खाद्यान्न कोटा वितरित किया जा रहा है। उन्होंने आपदा के लिहाज से संवेदनशील गांवों के रिटेलरों को शीघ्र खाद्यान्न कोटा गोदाम से उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अन्य रिटेलरों को जून माह का खाद्यान्न आवंटित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से राशन कार्ड से अपने आधार कार्ड लिंक कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन