{"_id":"602166ce8ebc3e4b611801a3","slug":"second-phase-of-corona-vaccination-begins-utter-kashi-news-drn370193556","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों के बाद सोमवार से जिले में पहली पंक्ति के कोरोना योद्धाओं का कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। डीएम मयूर दीक्षित ने टीका लगवाने के बाद टीके को पूरी तरह सुरक्षित बताया।
जिले में कुल 2890 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। पहले दिन एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी व एसडीएम डुंडा आकाशी जोशी ने भी कोविड-19 का टीका लगवाया। जिले में तीन केंद्रों पर टीके लगाए जा रहे हैं। इसमें प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय एवं पंचायतीराज आदि विभाग शामिल हैं।
उधर, रुद्रप्रयाग में 120 अधिकारी/कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। सोमवार को आयोजित टीकाकरण में पहला टीका डीडीआरएफ के मुंशी चौमवाल को लगाया गया। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि शासन स्तर पर जारी दिशा-निर्देशों के तहत टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, पौड़ी में एडीएम डा. एसके बरनवाल ने पहला टीका लगवाया। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने कहा कि टीकाकरण से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन में 61, नगर पालिका में 60 तथा विकास भवन में 30 अधिकारी-कर्मचारियों को टीका लगाया गया।