फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Schoolgirls were given self-defense training.

Uttarkashi News: स्कूली छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Thu, 11 Dec 2025 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 11 Dec 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirls were given self-defense training.
उत्तरकाशी। अभया अभियान के तहत मनेरी पुलिस ने छात्राओं को महिला अपराधों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। वहीं, पुलिस टीम ने महिला और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण के लिए अभया अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश अनुसार पुलिस टीम लगातार जनपद के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ ही उन्हें कानून के प्रति जागरूक कर रही है। इसी क्रम में मनेरी पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उप निरीक्षक हिमानी ने छात्राओं को महिला अपराधों, कानून तथा अधिकारों के प्रति सजग किया। साथ ही बाल विवाह अधिनियम, घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम, पॉश अधिनियम और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। वहीं, छात्राओं और शिक्षकों को आपातकालीन नंबर 112 और महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, 9411112780 की उपयोगिता बताई। सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी छात्राओं को अपने केरियर के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed