फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Scholarship will now directly reach bank accounts: Kishan Lal

अब सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी छात्रवृत्ति : किशन लाल

Sat, 09 Jan 2021 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Scholarship will now directly reach bank accounts: Kishan Lal
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन लाल ने कहा कि अब अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने छात्रवृत्ति बजट 1100 करोड़ से बढ़ाकर छह हजार करोड़ कर दिया है। छात्र-छात्राओं को अब सीधे उनके बैंक खातों में छात्रवृत्ति का भुगतान होगा।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन लाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार वंचित तबके के लिए कार्य कर रही है। कहा कि छात्रवृत्ति वितरण में भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए अब सीधे बैंक खातों के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण की व्यवस्था की है। अब किसान सम्मान निधि की तर्ज पर लाभार्थी छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोबन लाल प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान , भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री जीत लाल, सभासद देवेंद्र चौहान, हंसराज चौहान, जयप्रकाश भट्ट आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed