{"_id":"5713b7f44f1c1bba2b10fbd5","slug":"save-democracy-congressman-trip-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने निकाली लोकतंत्र बचाओ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने निकाली लोकतंत्र बचाओ यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 17 Apr 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
यात्रा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय नेतृत्व में आह्वान पर कांग्रेसियों ने रविवार को लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई हरीश रावत सरकार को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
तय कार्यक्रमानुसार कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने नगर में प्रदर्शन कर पूर्व सीएम हरीश रावत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के समर्थन और केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने केंद्र सरकार एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, सकलचंद रावत, संजय डोभाल, जोगेंद्र चौहान, रविंद्र सिंह, मनवीर रावत, चैन सिंह, प्रदीप डोभाल, नागेंद्र सिंह, वरदेव, मोहन, गुरुदेव, अरविंद चौहान, पीडी कौशिक, सुरेश सिंह, दीपक सिंह, जगवीर सिंह, मोहन दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन