{"_id":"60841cf18ebc3e8d35341d20","slug":"rich-culture-seen-in-bhandani-fair-of-kandaar-deity-utter-kashi-news-drn377282318","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्राली गांव में आयोजित किया गया कंडार देवता का भंडाणी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्राली गांव में आयोजित किया गया कंडार देवता का भंडाणी मेला
विज्ञापन
बाड़ाहाट पट्टी के संग्राली गांव में कंडार देवता के पारंपरिक भंडाणी मेले का आयोजन किया गया। मेले में शामिल हुए ग्रामीणों ने कंडार देवता की डोली के साथ नृत्य कर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। दो दिनों तक चले मेले के बाद कंडार देवता की भोग मूर्ति को विश्राम के लिए कोठार में रखा गया।
हर वर्ष बैसाख मास में संग्राली गांव में कंडार देवता के भंडाणी मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार कोविड-19 महामारी के चलते मेले का आयोजन संक्षिप्त रूप से किया गया। दो दिनों तक चले मेले में संग्राली गांव के साथ ही निकटवर्ती पाटा, बग्यालगांव, लक्षेश्वर, गंगोरी, साल्ड, ज्ञाणजा आदि गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कंडार देवता की विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही देवता से अपनी समस्याओं का समाधान जाना। मेले में ग्रामीणों ने देव डोली के साथ रांसो तांदी नृत्य कर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। मेले के समापन पर विशेष अनुष्ठान के साथ कंडार देवता की मूर्ति को कोठार में रखा गया। परंपरा के अनुसार अगले तीन दिनों तक देवता विश्राम में रहेंगे। इसके बाद ही श्रद्धालु देवता के दर्शन और पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ ले सकेंगे।
इस मौके पर ग्राम प्रधान संदीप सेमवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रद्युमन नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला नैथानी, पालिका सभासद देवेंद्र चौहान, विजयलाल नैथानी, विनोद भट्ट, दशरथ प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।