{"_id":"6a086a351e9abcb98702cdeb","slug":"reign-of-terror-by-monkeys-and-stray-dogs-in-the-urban-area-uttarkashi-news-c-54-uki1003-119928-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नगर क्षेत्र में बंदरों और लावारिस कुत्तों की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नगर क्षेत्र में बंदरों और लावारिस कुत्तों की दहशत
Sat, 16 May 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 16 May 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र में इन दिनों बंदरों और लावारिस कुत्तों की दहशत बनी है। नगर के विभिन्न वार्डाें और मोहल्लों में लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से नगरवासियों में भय और आक्रोश का है।
बीते बृहस्पतिवार को जोशियाड़ा पुल रतूड़ी भवन के पास सुभागा देवी को बंदरों ने हमला कर उनके हाथ को काट दिया जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। स्थानीय निवासी सुरेंद्र गंगाड़ी, अभिराज रतूड़ी आदि ने कहा कि सुबह और शाम के समय बंदरों के झुंड घरों में घुसकर सामान नुकसान पहुंचा रहे हैं जबकि आवारा कुत्ते सड़कों पर राहगीरों और स्कूली बच्चों का पीछा कर हमला कर रहे हैं। कई लोग इन हमलों में घायल हो चुके हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। बावजूद इसके प्रशासन और वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद