{"_id":"60940ff48ebc3ea1d903e774","slug":"public-safety-is-the-priority-of-the-government-swami-yatishwaranand-utter-kashi-news-drn378148141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : स्वामी यतीश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : स्वामी यतीश्वरानंद
विज्ञापन
कोविड-19 व्यवस्थाओं के लिए जिले के प्रभारी बनाए गए सूबे के गन्ना विकास राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बुधवार देर शाम पहुंचे कोविड प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए समय पर डिमांड भेजने को कहा। साथ ही जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड के अतिरिक्त अन्य मरीजों को भी उपचार मिल सके, इसके लिए अलग से बेड की व्यवस्था की जाए। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने में नर्स, डाक्टर आदि स्टाफ की कमी नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर डीएम अपने स्तर से नई भर्ती कर सकते हैं।
उन्होंने इस आपदा काल में सहयोग करने के इच्छुक एनजीओ एवं स्वयंसेवियों से भी मदद लेने को कहा। साथ ही गाजणा क्षेत्र के धौंतरी स्वास्थ्य केंद्र में भी कोविड जांच एवं उपचार की प्राथमिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने कुंभ मेला ड्यूटी पर तैनात किए गए जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को शीघ्र जिले में वापस भेजने का अनुरोध किया। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, सीएमओ डा. डीपी जोशी, सीएमएस डा. एसडी सकलानी, ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, सुधा गुप्ता, विक्रम रावत, पवन नौटियाल, लोकेंद्र बिष्ट, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने भटवाड़ी व चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया।