फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   protest against to Devasthanam Management Bill

यमुनोत्री धाम के पुरोहितों ने किया जुलूस प्रदर्शन

Fri, 27 Dec 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
protest against to Devasthanam Management Bill
ड़कोट में देवस्थानम प्रबंधन विधयेक के विरोध में ढोल-दमाऊ के साथ महारैली निकालते गंगोत्री-युनोत् - फोटो : UTTER KASHI
देवस्थानम प्रबंधन विधेयक के विरोध में शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने तहसील मुख्यालय में विशाल जुलूस निकाला। श्री पंचपंडा समिति यमुनोत्री धाम हिमालय के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन किया। इस अवसर पर आक्रोशित पुरोहितों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विधेयक को निरस्त करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा पारित किए गए देवस्थानम प्रबंधन विधेयक को लेकर पुरोहित समाज का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला मुख्यालय परिसर में गंगोत्री धाम के पुरोहित बीते सात दिसंबर से बेमियादी धरने पर बैठे हुए हैं। जबकि अन्य धामों के पुरोहित भी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों व हकहकूकधारियों ने बड़कोट तहसील मुख्यालय में विशाल जुलूस निकाला। पुराने बाजार से निकाले गए जुलूस के दौरान पुरोहितों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। नगर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए जुलूस तहसील मुख्यालय पहुंचा। जहां पुरोहित समाज ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर विधेयक को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए श्री पंचपंडा समिति यमुनोत्री धाम हिमालय के अध्यक्ष वेदप्रकाश उनियाल ने कहा कि तमाम विरोध के बावजूद सरकार ने चारों धामों सहित प्रदेश के 51 मंदिरों की समीतियों व उप समितियों को देवस्थानम प्रबंधन विधेयक के अधीन कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस विधेयक को निरस्त नहीं किया गया तो पुरोहित समाज आगामी चार धाम यात्रा का बहिष्कार करेगा। साथ ही इस मामले को लेकर न्यायालय में भी अपील की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में विकास उनियाल, हरीश डिमरी, नरेशानंद नौटियाल, रविंद्र सेमवाल, सुरेश सेमवाल, कृत्तेश्वर उनियाल, जयप्रकाश उनियाल, मनमोहन उनियाल, बागेश्वर उनियाल, रमण प्रसाद, सुभाष उनियाल, प्यारेलाल उनियाल, गिरीश उनियाल, कुलदीप उनियाल आदि पुरोहितों सहित कांग्रेस नेता संजय डोभाल, अजबीन पंवार, अतोल रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed