फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   protest against paper leak case

पेपर लीक प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 20 Aug 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
protest against paper leak case
विभिन्न छात्र संगठनों ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा प्रकरण की जांच सीबीआई से किए जाने की मांग की है। छात्र संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को ओम छात्र संगठन व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले के विरोध में शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। छात्र संगठनों के कार्यकर्ता रैली की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। ओम छात्र संगठन के अमेरिकन पुरी व अभाविप के नितिन पयाल ने कहा कि वीडीओ, वीपीडीओ परीक्षा की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा पूर्व में आयोजित वन दारोगा, सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षाओं की भी जांच की जानी चाहिए। छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण के प्रत्येक दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे भविष्य में कोई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कर सके। प्रदर्शनकारियों में देवराज, विकास, मुलायम, अर्जुन, विनय सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed