फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pritam Singh Meets Families Affected by Fire Incident

Uttarkashi News: प्रीतम सिंह ने की अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मुलाकात

Mon, 30 Mar 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 30 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Pritam Singh Meets Families Affected by Fire Incident
पुरोला। फिताड़ी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से रविवार को प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से भवन बनाने के लिए ग्रामीणों को पेड़ उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह ने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को तुरंत आगे आकर राहत प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से प्रत्येक पीड़ित परिवार को कम से कम पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने वन विभाग से भी अपील करते हुए कहा कि जंगलों में गिरे पड़े पेड़ों को पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर हरिमोहन नेगी, राजपाल रावत, अनिल रंगड़, प्रहलाद रावत, प्रहलाद पंवार, जगमोहन राणा, जय सिंह राणा, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed