फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Preparations for Didi-Bhuli Mahotsav in full swing, Chief Minister will do road show

Uttarkashi News: दीदी-भुली महोत्सव की तैयारियां जोरो पर, मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो

Sat, 06 Jan 2024 05:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Didi-Bhuli Mahotsav in full swing, Chief Minister will do road show
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सजा रामलीला मैदान। संवाद
स्वागत में शहर की दीवारों पर की जा रही है पेंटिंग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में आठ जनवरी को होने वाले दीदी-भुली महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। रामलीला मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का उद्घाटन करने से पहले नगर क्षेत्र में रोड शो करेंगे। रोड शो के दौरान सीएम के ऊपर नगर क्षेत्र में पुष्प वर्षा की जाएगी। मांगल गीत के साथ महोत्सव का आगाज होगा।
आठ जनवरी को जिला मुख्यालय में होने वाले दीदी-भुली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। साथ ही नगर की आंतरिक सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया। नगर क्षेत्र की दीवारों पर पेंटिंग की जा रही है। नगर की सुंदरता बढ़ाने के लिए वरुणा कॉम्प्लेक्स की सभी दुकानों के बाहर एक तरह के साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक रुहेला के दिशा निर्देश पर राजस्व, पुलिस व विकास विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। महोत्सव में मुख्यमंत्री के अलावा प्रभारी मंत्री और जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed