{"_id":"5835c86c4f1c1b262413c05c","slug":"poor-opposes-damrikrn","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया डामरीकरण का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया डामरीकरण का किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Poor opposes Damrikrn
- फोटो : amarujala
जोशियाड़ा-मनेरा सड़क पर घटिया गुणवत्ता के कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जल विद्युत निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर हो रहे डामरीकरण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है।
बुधवार को सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जोशियाड़ा मोटरपुल के पास पहुंचे और जोशियाड़ा-मनेरा सड़क के दो किमी एरिया में हो रहे घटिया गुणवत्ता के डामरीकरण पर नाराजगी जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह डामरीकरण उखड़ चुका है। कुछ देर तक निगम के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की खूब बहस हुई।
इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों का विरोध शांत हुआ। जल विद्युत निगम जोशियाड़ा के अधिशासी अभियंता ने कहा कि डामरीकरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती जा रही है। ठेकेदार पक्का काम करके देगा नहीं तो उसकी पेमेंट रोकी जाएगी। जिन जगहों पर डामरीकरण उखड़ा है उसे दोबारा दुरुस्त करने को कहा गया है। प्रदर्शन करने वालों में विजय रावत, राजीव रावत, गजेंद्र राणा, उमेश सिंह, दीपेंद्र बिष्ट, रामलाल नेगी और अरविंद आदि शामिल थे।