फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police personnel trained to deal with accidents during the Chardham Yatra

Uttarkashi News: चारधाम यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस जवानों को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 03 Apr 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police personnel trained to deal with accidents during the Chardham Yatra

विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा और मानसून सीजन में दुर्घटनाओं और आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम ने पुलिस जवानों को बचाव और रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया। पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित प्रशिक्षण में पुलिस जवानों को ऐसे समय में त्वरित निर्णय लेने और टीम वर्क की जरूरी जानकारी दी गयी।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में एसडीआरएफ टीम की ओर से पुलिस लाइन के साथ सभी थाना कोतवाली में नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों को आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में एसडीआरएफ की टीम ने जवानों को आपातकालीन स्थिति, सड़क दुर्घटनाओं, विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं में त्वरित कार्यवाही और आपदा के दौरान स्थिति से निपटने की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने आपदा के समय उपकरणों के प्रयोग, प्राथमिक उपचार, सीपीआर एवं सेटेलाइट फोन के प्रशिक्षण और ब्लड कंट्रोल विधि का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान कई बार दुर्घटनाएं सामने आती है। कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती है जहां आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण जवानों के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। पुलिस लाइन में एसडीआरएफ की ओर से मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूड़ी, शक्ति सिंह, अभिषेक व्यास ने जवानों को आपदा का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed