फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police arrested cyber thugs from Haldwani

पुलिस ने साइबर ठग को हल्द्वानी से किया गिरफ्तार

Thu, 06 May 2021 09:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Police arrested cyber thugs from Haldwani
बीमा पॉलिसी प्रीमियम धनराशि की आड़ में धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार चल रहा है। पीड़ित व्यक्ति से ठगी गई रकम उसे लौटा दी।
विज्ञापन

धरासू थाना क्षेत्र के अंतर्गत हडियाड़ी गांव निवासी महिपाल परमार ने बीते दिनों पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बीमा पॉलिसी की किश्त उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित एक बीमा कंपनी के कार्यालय में जमा होनी थी। इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर उनके माध्यम से किश्त जमा करने पर छूट मिलने का लालच दिया, जिसके झांसे में आकर उन्होंने उक्त व्यक्ति द्वारा बताए गए टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के खाते में 97 हजार 842 रुपये जमा करा दिए। जब उन्होंने बीमा कंपनी के कार्यालय फोन कर किश्त जमा होने की जानकारी मांगी तो उन्हें पता चला कि किश्त जमा ही नहीं हुई। पीड़ित की तहरीर पर धरासू थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर धरासू थाना पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई। टीम ने साइबर ठगी के मामले की पड़ताल कर नैनीताल, लालकुआं, हल्द्वानी आदि स्थानों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के दबिश दी। मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप निवासी नया विकासनगर मोहाली पंजाब को हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। यह ठग यहां अजय कुमार के फर्जी नाम से रह रहा था। इसका साथी प्रदीप सिंह निवासी पंचकुला हरियाणा अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से एक कार, तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप एवं कुछ फर्जी आईडी बरामद की है। पुलिस ने ठग से महिपाल परमार से ठगी गई धनराशि उन्हें लौटा दी। इस सफलता पर एसपी मिश्रा ने टीम में शामिल एसआई समीप पांडेय, कांस्टेबल डब्बल सिंह चौहान तथा एसओजी के ओसाफ खान एवं सुनील राणा को दो हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed