{"_id":"618bc8ab4dc38e6bf2358561","slug":"players-showed-stamina-in-kabaddi-utter-kashi-news-drn3956771108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति डामटा चार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का आयोजन कर रही है। समारोह के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें शिशु मंदिर, मॉडर्न स्कूल और कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयी रहे।
धनोल्टी के विधायक प्रीतम पंवार ने समारोह के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य डामटा वार्ड पूनम थपलियाल ने खेल मैदान के सौन्दर्यीकरण के लिए दो लाख देने की घोषणा की। वहीं प्राथमिक वर्ग में कबड्डी का फाइनल मुकाबला माडर्न होली लाइफ स्कूल डामटा और शिशु मंदिर डामटा के बीच खेला गया। इसमें शिशु मंदिर विजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला जीआईसी डामटा बी और माडर्न होली लाइफ स्कूल बी के बीच खेला गया। इसमें मॉडर्न स्कूल ने बाजी मारी। बालिका जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय ने सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल डामटा को हराया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री चमन चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, बचन सिंह चौहान, दया राम थपलियाल, कुशलनंद नौटियाल, सुल्तान पंवार, नरेंद्र सिंह, दिनेश चौहान, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।