{"_id":"5733510b4f1c1b914191983b","slug":"pilgrim-death-in-yamunotri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से हुई यमुनोत्री धाम में वृद्ध तीर्थयात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से हुई यमुनोत्री धाम में वृद्ध तीर्थयात्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 11 May 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम में दर्शन करने जा रहे आंध प्रदेश के एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की जानकी चट्टी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। तिरूपति आंध्र प्रदेश निवासी धनंजय राजू (75) पुत्र नर सिंह राजू बुधवार सुबह अपने यात्री दल के साथ यमुनोत्री धाम जा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह सात बजे वह जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो रहे थे कि इसी दौरान धनंजय की तबीयत बिगड़ गई। उनके साथी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि इसी दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यात्री के बेटे को दूरभाष पर हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
शव को जानकी चट्टी में रखने के बाद मृतक के साथ आए अन्य यात्री यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गए हैं। ब्यूरो