{"_id":"6a01c76f5e57b6c40b0f70d8","slug":"people-take-to-the-streets-to-demand-a-separate-district-for-rawain-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119825-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: रवांई को अलग जिला बनाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: रवांई को अलग जिला बनाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग
Mon, 11 May 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 11 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन
पुरोला। रवांई पृथक जनपद निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को पुरोला नगर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। खड़क्यासेम, चंदेली व गुंदियाट न्याय पंचायतों में जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस से रायशुमारी के बाद रैली निकाली गई। संघर्ष समिति संयोजक प्रकाश कुमार, अध्यक्ष बलदेव असवाल के नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
रैली खेल मैदान से शुरू होकर कुमोला रोड, मोरी रोड एवं मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान गांव-गांव से पहुंचे लोगों ने पृथक रवांई जनपद के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर सरकार से शीघ्र घोषणा की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि रवांई क्षेत्र लंबे समय से भौगोलिक, प्रशासनिक एवं विकासात्मक उपेक्षा का सामना कर रहा है।
क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आम जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय उत्तरकाशी तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संघर्ष समिति ने मोरी, पुरोला एवं नौगांव विकासखंडों को शामिल करते हुए पृथक रवांई जनपद बनाने की मांग उठाई। समिति का कहना है कि नया जनपद बनने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
रैली में संघर्ष समिति संयोजक प्रकाश कुमार, अध्यक्ष बलदेव असवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक मालचंद, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, श्वेता राजकुमार, गोपाल सिंह चौहान, अंकित पंवार, सुरेंद्र देवजानी, जगमोहन नौडियाल, अम्मीचंद शाह, दिनेश चौहान मौजूद रहे।